Siwan News प्रभारी प्रधानाध्यापक पर प्रताड़ित करने का आरोप
सीवान, जुलाई 22 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड क्षेत्र के सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय माघर के विशिष्ट शिक्षक अशोक कुमार ने अपने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक भाग्यनारायण सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बीईओ को आवेदन दिया है। इसमें पीड़ित शिक्षक ने कहा है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक इसी पंचायत के रहने वाले हैं, जो काफी दबंग हैं। वे आकस्मिक अवकाश, क्षतिपूरक अवकाश मांगने पर अवैध राशि की मांग करते हैं। ऐसा नहीं करने पर वे अवकाश देने से मना कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। उन्होंने 13 और 14 जुलाई को क्षतिपूरक अवकाश के लिए प्रभारी शिक्षक से स्वीकृत कराकर आवेदन दिया है। लेकिन जुलाई 26 के अनुपस्थिति विवरणी में उनके क्षतिपूरक अवकाश को अवैध करार देते हुए नोट लिखा गया है, जो सेवा शर्त नियमावली के विरुद्ध है। इस मामले में बीईओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.