Siwan News प्रखंड मुख्यालय के सामने जलजमाव व कचरे से बढ़ी परेशानी
सीवान, जुलाई 9 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट के सामने जलजमाव और कचरे के अंबार से राहगीरों, दुकानदारों व स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सीवान-आंदर मुख्य मार्ग के पश्चिमी हिस्से में जमा हो गया है। बरसात के अलावा भी यहां अक्सर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। जमा पानी में कूड़ा-करकट सड़ने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इसी मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग प्रखंड व अंचल कार्यालय समेत अन्य कार्यों के लिए गुजरते हैं, लेकिन समस्या की ओर अब तक किसी का ध्यान नहीं गया है। गंदा पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रखंड व अंचल मुख्यालय के अधिकांश अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.