सीवान, जुलाई 16 -- Siwan News दरौंदा। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को बीडीओ सिम्पी कुमारी की देखरेख में सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुधार विशेष शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न पंचायतों से शिविर में आए पेंशनधारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने के लिए आवेदन लिए गए। शिविर में कार्यपालक सहायक, पेंशन मनोज कुमार, अर्जुन कुमार, निश्चय सिन्हा एवं विनोद तिवारी ने लाभुकों के आवेदनों की जांच की। इस दौरान पेंशन सुधार से संबंधित पांच आवेदन प्राप्त हुए, जबकि पेंशन एवं अन्य समस्याओं को लेकर कुल 15 आवेदन जमा किए गए। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र निष्पादन किया जाएगा। ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। शिविर में पहुंचे लाभुकों को पेंशन योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।

हि...