Siwan News पौधे लगा छात्र-छात्राओं को देखभाल के लिए किया प्रेरित
सीवान, अगस्त 22 -- Siwan News सीवान। सदर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय ओरमा मुकुंद में पौधरोपण शुक्रवार को किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली के महत्व तथा मानव जीवन में पेड़-पौधों की उपयोगिता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। सभी छात्र-छात्राओं के बीच पौधों का वितरण किया गया, साथ ही उन्हें पौधों की देखभाल व संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र कुमार यादव, शिक्षक प्रताप कुमार आदि ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता व पौधों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि पेड़ केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि हमें शुद्ध वायु, फल, छाया और जीवन के लिए आवश्यक प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.