सीवान, नवम्बर 14 -- Siwan News दरौंदा। थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में पोखरे में डूबकर किशोर की मौत के मामले में शुक्रवार को मृतक के स्वजन को आपदा विभाग की ओर से चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी गई। अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण और मुखिया संजू देवी ने मृतक आशीष कुमार के स्वजन को चेक सौंपा। बताया जाता है कि 19 अक्टूबर 2026 को उदय साह का पुत्र आशीष कुमार गांव के छठ स्थान स्थित पोखरे में चार बच्चों के साथ स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। करीब चार घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया था। आशीष चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...