सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मकदूम सराय तुरहाटोली निवासी जनार्दन साह और प्रमोद साह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित पॉक्सो एक्ट के एक पुराने मामले में नामजद होने के बाद से फरार चल रहे थे।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया मामले में उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी। इसी क्रम में पुलिस को बुधवार की देर शाम दोनों आरोपितों के संबंध में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू के नेतृत्व ...