सीवान, अगस्त 6 -- Siwan News सिसवन। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 45 लीटर बंटी बबली देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर साथ एक हीरो पैशन प्रो बाइक भी जब्त कर ली। थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि एसआई सत्यनारायण मंडल के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी गांव निवासी विक्की बैठा को 45 लीटर देसी शराब के साथ भागर से गिरफ्तार किया गया। उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर एवं फरार धंधेबाज के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...