सीवान, अगस्त 21 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के छह पैक्सों में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए 14 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। वहीं छह पैक्सों में कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 63 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। चौकी हसन पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए दो, दीनदयालपुर पैक्स से 4, भोपतपुर पैक्स से 3, माधोपुर पैक्स से 1, रसूलपुर पैक्स से 2 व सुंदरपुर पैक्स से 2 ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। यह भी पढ़ें- Siwan News प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड का नामांकन संपन्न उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रखंड में पहलीबार होने वाले सब्जी उत्पादक सहयोग समिति के चुनाव को लेकर भी अध्यक्ष पद के लिए ऋषभ प्रियदर्शी, उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार श्रीवास्तव व सचिव पद के लिए रोहित...