सीवान, जुलाई 28 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। देवरिया पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता मुखिया आलोक कुमार सिंह ने की। इस दौरान पंचायत सचिव प्रभाष कुमार, रोजगार सेवक अखिलेश, स्वच्छता पर्यवेक्षक नितेश कुमार पांडेय, कार्यपालक सहायक संतोष कुमार यादव, कृषि कोऑर्डिनेटर सुधीर सिंह, कृषि सलाहकार शशिशेखर सिंह, आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी समेत अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, स्वच्छता, कृषि व अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया। अधिकारियों ने सभी समस्याओं को दर्ज करते हुए संबंधित व...