सीवान, सितम्बर 6 -- Siwan News दरौंदा। थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर शनिचरा गांव में पेड़ की डाल काटने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडे से मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर घायल रामनाथ साह की पत्नी गीता देवी ने दरौंदा थाने में आवेदन देकर उत्तम साह, उनकी पत्नी समेत तीन लोगों पर मारपीट करने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि घर की छत पर फैली तूत के पेड़ की डालियों को रामनाथ साह ने काटा था। इसी बात को लेकर एक सितंबर को पड़ोस की अतवरिया देवी से विवाद हुआ था। अगले दिन दो सितंबर की रात करीब आठ बजे रामनाथ साह घर से कुछ दूरी पर बैठे थे। इसी दौरान आरोपित लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा उन्हें बचाया।

हिंदी हिन्दुस...