सीवान, जुलाई 8 -- Siwan News हिन्दुस्तान अभियान : रोशनी तो मिली, लेकिन प्यास बुझाने का इंतजाम नहीं, - मजहरूलहक बस स्टैंड पर यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें - रोज पांच हजार यात्रियों की आवाजाही, रात में दो फ्लड लाइटों के भरोसे रोशनी - पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था का अभाव फोटो 2 - मजहरूलहक बस पड़ाव में खड़ा होकर बसों का इंतजार करते यात्री सीवान, निज प्रतिनिधि। शहर का सबसे बड़ा मजहरूल हक बस स्टैंड प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही का केंद्र है। यहां रात के अंधेरे को दूर करने के लिए दो फ्लड लाइटें तो लगाई गई हैं, लेकिन यात्रियों की सबसे बुनियादी जरूरतों में शामिल शुद्ध पेयजल और पर्याप्त बैठने की व्यवस्था आज भी नदारद है। गर्मी के मौसम में बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए दुकानों के सामने लगे हैंडपंपों का सहारा लेना पड़त...