सीवान, अगस्त 21 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के खानपुर खैरांटी गांव में बाइक सवार अधेड़ को रोककर फाइटर से मारपीट कर लहूलुहान कर देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में हरिहांस पश्चिम टोला निवासी 60 वर्षीय लालमोहर यादव ने थाने में आवेदन देकर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को संध्या में हुसैनगंज से खैरांटी होते हुए बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। इसी बीच खैरांटी गांव में चार लड़कों ने जबरन रोक लिया। पूर्व के विवाद को लेकर चारों युवकों ने फाइटर से मारकर लहूलुहान कर दिया जिस से वो बेहोश हो गए। आसपास के राहगीरों की मदद से उन्हें हुसैनगंज सीएचसी लाया गया जहां उनका इलाज हुआ। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्...