Siwan News पूजा करने आई कई महिलाएं फिसलकर हुईं चोटिल, एक गंभीर
सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। सावन की पहली सोमवारी को भगवानपुर हाट मुख्यालय बाजार स्थित मनोकामना माता दुर्गा मंदिर में स्थापित शिवालय में पूजा अर्चना करने आई एक महिला फिसलन होने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। कई अन्य महिलाओं को भी चोटें आईं। मंदिर परिसर में लगे चापाकल से जलाभिषेक के लिए जल भरने के दौरान फिसलन होने से भगवानपुर गांव के मुन्ना प्रसाद की पत्नी श्रीकांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जाता है कि चापाकल के पास पानी फैला होने के कारण उनका पैर फिसल गया और वे धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ीं। इससे उनके दाहिने पसली और कंधे में गंभीर चोट लग गई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सावन की पहली सोमवारी को मुंडेश्वरी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब इस घटना से मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.