सीवान, नवम्बर 2 -- Siwan News बसंतपुर, एक संवाददाता। पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में तेज रफ्तार पिकअप चालक ने शनिवार की देर रात बसांव गांव में तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 40 वर्षीय मो. आशीर की सीवान सदर अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। वहीं, पिकअप चालक सोनू कुमार समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलटी हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात एनएच-227ए पर शहरकोला बाजार में एक तेज रफ्तार पिकअप ने दुकान के आगे रखी चौकी में टक्कर मार दी। इसी दौरान शहरकोला बाजार में गश्त कर रही पुलिस टीम की नजर वा...