सीवान, जुलाई 12 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रामापाली गांव में पुलिस पर हमला, मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे 10 आरोपितों के घर शनिवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस टीम ने आरोपितों के घर पहुंचकर विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत इश्तेहार चिपकाया जिन आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पा किया गया, उनमें अनूप यादव, सुमित यादव, पारस यादव, नन्दकिशोर यादव, रजनीश यादव, राकेश यादव, रूपेश यादव, मनोज यादव सहित कुल 10 नामजद आरोपित शामिल हैं। थानाध्यक्ष विजय चौधरी ने बताया कि सभी आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: फरार आरोपियों के घर पर चिपकाया इश्तेहार न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उनके घरों पर इश्तेहार चस्पा किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि निर्ध...