Siwan News पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सीवान, जून 29 -- Siwan News पचरुखी। सराय थाने कि पुलिस ने अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत शनिवार की देर शाम बैसाखी गांव से एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बैसाखी गांव निवासी रोहित यादव के रूप में हुई है, जो काफी समय से एक मामले में फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी था। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर शाम बैसाखी गांव में छापेमारी की गई, जहां से वारंटी रोहित यादव को धर दबोचा गया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Siwan News पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.