Siwan News पुलिस ने छापेमारी कर 50 लीटर शराब बरामद किया
सीवान, जुलाई 4 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के सराय पडौली गांव में गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को पुलिस ने शराब के एक धंधेबाज के बथान में छापेमारी कर पचास लीटर शराब बरामद किया। एसआई अनिल कुमार सिंह ने पुलिस बलों के साथ छापेमारी कर इसे बरामद किया। इस मामले में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सराय पड़ौली गांव के धंधेबाज लाल बहादुर यादव के घर भारी मात्रा में शराब होने की सूचना पर छापेमारी की गई। छापेमारी में पुलिस ने उसके बथान से 50 लीटर शराब बरामद किया है । लेकिन पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते हीं धंधेबाज भागने में सफल रहा। इस मामले में धंधेबाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.