Siwan News पुलिस दीदी टीम ने स्कूलों के आसपास बढ़ाई गश्ती
सीवान, सितम्बर 29 -- Siwan News सीवान। जिले में पुलिस दीदी अभया ब्रिगेड अभियान के तहत छात्राओं एवं कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों के आसपास नियमित गश्ती व निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। अभया ब्रिगेड की टीम ने विभिन्न स्कूल, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थानों व छात्रावासों के आसपास भ्रमण कर छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए छात्राओं की सुरक्षा संबंधी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। छात्राओं को आपात स्थिति में डायल-112 तथा महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.