Siwan News पुलिया निर्माण के दौरान ढलाई के समय बीच का हिस्सा धंसा
सीवान, अगस्त 2 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मुंडेरा गांव में शनिवार को निर्माणाधीन पुल की ढलाई के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढलाई का कार्य चल रहा था कि अचानक पुल का बीच का हिस्सा धंस गया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई और मजदूर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।
गुणवत्ता और निगरानी पर उठे सवाल गांव वालों का आरोप है कि ढलाई के दौरान न तो पथ निर्माण विभाग के जेई मौके पर मौजूद थे और न ही कोई इंजीनियर निर्माण कार्य की निगरानी कर रहा था। ऐसे में अचानक पुल का हिस्सा धंस जाने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.