Siwan News पुराने मुकदमे वापस लेने के लिए धमकी देने का आरोप
सीवान, नवम्बर 25 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव में पुराना मुकदमा वापस लेने के लिए एक व्यक्ति और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अनवर अली ने छह नामजद समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, 20 नवंबर की शाम उनका पुत्र राजा अली घर लौट रहा था। तभी आरोपितों ने उसे घेरकर गाली-गलौज की और हुसैनगंज थाना कांड संख्या 49/24 का मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आवेदक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.