Siwan News पुराने थाना भवन में तैनाती का इंतजार, सुरक्षा को लेकर व्यवसायियों में चिंता
सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News जामो, एक प्रतिनिधि। जामो बाजार से थाना नए भवन में स्थानांतरित होने के बाद पुराने थाना भवन की साफ-सफाई और रंग-रोगन कराकर उसे तैयार कर दिया गया है। भवन तैयार होने के बावजूद अब तक यहां पुलिस पदाधिकारी और जवानों की स्थायी तैनाती नहीं हुई है। इससे बाजार के व्यवसायियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। खासकर स्वर्ण व्यवसायियों ने धनतेरस और दीपावली को देखते हुए पुराने थाना भवन में पुलिस की स्थायी मौजूदगी की मांग की है।
व्यवसायियों की चिंता स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि थाना बाजार से हटने के बाद पुराने थाना भवन के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ गया है। शाम होते ही शराबियों, नशेड़ियों और जुआ खेलने वालों के जुटने की शिकायत मिल रही है। इससे दुकानदारों के साथ आम लोगों में भी असुरक्षा की भावना बनी हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.