Siwan News पुत्र के बरात से घर लौट रहे पिता सड़क दुर्घटना में हुए घायल
सीवान, जून 29 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना मुख्यालय बाजार में रविवार की सुबह एनएच 331 पर पुत्र के बरात से घर लौट रहे एक पिता भगवानपुर में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार पिकअप ने पिता के बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। इससे बाइक चालक पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बाइक चालक बसंतपुर थाना क्षेत्र के बैजू बरहोगा गांव का दुर्गा प्रसाद बताया जाता है। दुर्घटना में घायल दुर्गा प्रसाद को स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल इलाज के लिए भगवानपुर सीएचसी लाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल बाइक चालक दुर्गा प्रसाद को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि पिकअप पर सब्जी लदी हुई थी। तेज रफ्तार पिकअप वैन मलमलिया की ओर से आ रही थी। वहीं दुर्गा राय अपने पुत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.