Siwan News पुण्यतिथि पर अखंड अष्टयाम का आयोजन
सीवान, अक्टूबर 29 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मोरा खास गांव के रहने वाले शिक्षाविद् सूर्यदेव सिंह की नौवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध मां काली धाम खेढ़वां मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। अष्टयाम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान का नाम संकीर्तन किया। मौके पर अधिवक्ता जयप्रकाश नारायण सिंह, शिक्षक ओमप्रकाश सिंह, प्रभुनाथ सिंह, सत्यदेव सिंह, अनिल सिंह, सुरेश सिंह, राजेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.