सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News सीवान। भाकपा (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, राज्य सचिव कुणाल एवं आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पांच अगस्त को सीवान पहुंचकर बिहार बंद के दौरान घायल हुए छात्रों एवं उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे गोपालगंज मोड़ स्थित अंबेडकर पार्क में छात्र-नौजवानों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाकपा (माले) के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। बताया गया हे कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए बिहार बंद के दौरान सीवान में पुलिस फायरिंग में चार छात्र घायल हुए थे। पार्टी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पहले घायल छात्रों एवं प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेगा। इसके बाद अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-युवाओं को संबोधित करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...