Siwan News पिस्टल का भय दिखा चिकित्सक से 50 हजार रुपए लूटे
सीवान, अगस्त 24 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर रौजा मोड़ पर पिस्टल का भय दिखाकर कार में बैठे चिकित्सक से 50 हजार रुपए लूट लिए गए। इस मामले में चिकित्सक बड़हरिया थाने के करबला बाजार निवासी जाहिद इकबाल ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर बताया कि वे 20 अगस्त को शाम साढ़े पांच बजे हसनपुरा बाजार स्थित अपने क्लीनिक से अपने दो सहयोगियों के साथ कार में बैठकर बिंदुसार स्थित अपने हॉस्पिटल के लिए निकले।
घटना का विवरण गोपालपुर रौजा मोड़ पर गोपालपुर निवासी तीन व्यक्तियों समेत 20-25 अज्ञात हथियारबंद लोगों ने कार रोक लिया और हथियार का भय दिखाकर 10 लाख की रंगदारी मांगने लगे, जब उन्होंने उनकी मांग मानने से मना किया तो उन्हें कार से बाहर आने को बोलने लगे। खतरा देखते हुए जाहिद इकबाल ने कार से बाहर आने से मना कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.