Siwan News पियाउर के वार्ड 4 में 12 दिनों से बिजली ठप, लोगों में गुस्सा
सीवान, जुलाई 30 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड की पियाउर पंचायत के वार्ड संख्या-4 में पिछले 12 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने विद्युत कार्यकारी अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सीवान को आवेदन देकर अविलंब बिजली बहाल करने, अधिक क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने तथा जर्जर तार बदलने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब 300 से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति कर रहा है। अधिक भार के कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो चुका है।
बिजली आपूर्ति की स्थिति इसके अलावा बिजली के तार और अन्य उपकरण भी काफी पुराने और जर्जर हैं, जिससे आए दिन तकनीकी खराबियां उत्पन्न होती रहती हैं। इस बार खराबी के बाद पिछले 12 दिनों से पूरे वार्ड की बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली नहीं र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.