सीवान, अक्टूबर 12 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। प्रखंड की तक्कीपुर पंचायत के पिपरा खुर्द गांव में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ जल यात्रा निकाली गई। रविवार को गांव स्थित रामजानकी मंदिर परिसर से निकली जल यात्रा में कन्याएं कलश लेकर शामिल हुईं। इसके बाद कन्याएं झुलनिया पुल पहुंचीं, जहां विधि-विधान के साथ जल भरा गया। जल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। जल यात्रा में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नवरात्र के पहले दिन आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में रामजानकी मंदिर परिसर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। पूजा के मुख्य यजमान...