सीवान, जुलाई 27 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। पुलिस ने लंबे दिनों से फरार चल रहे पिता पुत्र सहित पांच कोर्ट वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर फरार चल रहे पांच वारंटियों को गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग गांवों में शनिवार देर रात उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। सभी गिरफ्तार वारंटियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष छोटन कुमार के निर्देश पर एसआई मेघनाथ चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए गिरफ्तारी अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के मुसेहरी गांव निवासी बच्चा सिंह एवं उनके पुत्र मिंटू कुमार, बीवी के बंगरा गांव निवासी सानुल्लाह अंसारी के पुत्र गुलाब अंसारी, कुड़वा गांव निवासी रशीद अंसारी के पुत्र मनीर अंसारी तथा सुरहिया गांव निवासी चंद्रिका चौधरी के पुत्र मोहन चौधरी को ग...