सीवान, जुलाई 13 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हुसैनगंज गांव में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान एक युवक के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हांलाकि , आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में एक चौकीदार पर आवेदक के साथ दुर्व्यवहार करने और उसके दस्तावेजों की थैली फेंकने का आरोप लगाया गया है। वायरल वीडियो में चौकीदार हरेराम मांझी युवक से आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह युवक के कागजात की थैली उठाकर फेंक देते हैं। घटना के बाद यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा है, जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। युवक के परिजनों ने बताया कि मामले की शिकायत सीवान पुलिस प्रशासन से की गई है। उनका कह...