सीवान, नवम्बर 7 -- Siwan News मैरवा। थाना क्षेत्र के स्याही पुल के समीप पुलिस ने एक बाइक से पांच पेटी देशी शराब बरामद किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार कारोबारी अपनी बाइक और शराब से भरा बोरा छोड़कर फरार हो गया। स्याही पुल के समीप जांच के दौरान एक बाइक पर बोरा बंधा हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रोके जाने पर वह भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर बाइक सवार मौके पर ही बाइक और बोरा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर शराब तस्कर की पहचान करने में जुटी है।साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: छापेमारी में पांच लीटर देसी शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...