सीवान, अक्टूबर 30 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के माघर गांव में बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला गांव के लगन प्रसाद की पत्नी सरोज देवी बताई जा रही है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी की भनक लगने पर एक महिला फरार हो गई। जबकि गिरफ्तार महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से पांच पीस बीयर बरामद किया गया, जिसकी कुल मात्रा 2.5 लीटर बताई जा रही है। गिरफ्तार महिला को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...