सीवान, जुलाई 9 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कन्हौली व दोन से पुलिस ने पांच कार्टून शराब के साथ दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप दोन व कन्हौली में पहुंचा हैं। आनन - फानन में कन्हौली गांव पहुंच पांच कार्टून शराब के साथ अमरजीत कुशवाहा व दोन गांव से मनीष कुमार सिंह को पांच कार्टून शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...