सीवान, अगस्त 9 -- Siwan News भगवानपुर हाट। चोरौली गांव के रहने वाले पश्चिम बंगाल के काशीपुर-बेलगछिया के भाजपा विधायक रितेश तिवारी शनिवार को अपने पैतृक गांव चोरौली पहुंचे। उनके हिलसड़ मोड़ पहुंचने पर ढोल-नगाड़े के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक के आने की सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। मौके पर पूर्व मुखिया सुशील उपाध्याय, हरेन्द्र तिवारी, आकाश तिवारी, सुजीत पांडेय, बंटी पांडेय, निखिल कुमार, राम इकबाल कुमार, स्वामीनाथ गिरी, अवधेश गिरी, गुड्डू तिवारी, बसंत सिंह, रंजीत सिंह, आलोक चौधुर,अरविंद कुमार, सत्येन्द्र कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...