सीवान, जुलाई 8 -- Siwan News लकड़ी नबीगंज। एक संवाददाता। राज्य सरकार के निर्देश पर स्थानीय प्रखंड के परौली पंचायत अंतर्गत पंचायत सरकार भवन परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न पेंशन योजना, दाखिल खारिज, बिजली से संबंधित समस्या, स्वास्थ्य, आपूर्ति विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर इसका निष्पादन किया गया। स्थानीय मुखिया व प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने बताया कि शिविर में सैकड़ो की संख्या में मौजूद लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। कई इच्छुक लोगों का मौके पर ही जॉब कार्ड बनाकर दिया गया। पेंशन से संबंधित कई मामलों का निष्पादन किया गया। दाखिल खारिज के दो मामलों में सुधि पत्र निर्गत किया गया। सहयोग शिविर के माध्यम से पंचायत के लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं का निष्पादन कराया। शिविर में ...