सीवान, अक्टूबर 14 -- सीवान में आरएसएस का पथ संचलन Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान शहर के वीएम हाई स्कूल परिसर से शुरू हुआ पथ संचलन शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरा। इस दौरान संघ के परंपरा के अनुरूप स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से पथ संचलन किया। पथ संचलन में पारंपरिक परिधान में स्वयंसेवकों ने निर्धारित गणवेश में अनुशासन व एकजुटता के साथ शामिल हुए। पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर जगह-जगह फूलों की बारिश की गई। बहरहाल, पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने लोगों को एकजुटता का संदेश दिया। पथ संचलन के उपरांत आयोजित बौद्धिक सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख मनोज कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने देश की वर्तमान...