Siwan News पत्नी से मारपीट करने वाले को जेल
सीवान, अगस्त 21 -- Siwan News भगवानपुर हाट। थाना क्षेत्र के सरहरी गांव में अपने ससुराल आए दमाद ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में ससुर अरुण पर्वत के आवेदन पर बुधवार को उनके दमाद गोरेयाकोठी के डब्बू भारती के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। आरोप है कि ससुराल आए दमाद डब्बू भारती ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि आरोपित शिकायत के दौरान हीं शराब के नशे में थाने पर भी पहुंच गया था। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.