सीवान, अगस्त 2 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। जामो थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित महल गांव में शनिवार की सुबह पत्नी से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जामो थाना पुलिस, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और परिजनों की करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस पति-पत्नी को थाने ले गई, जहां दोनों के बीच समझौता कराया गया।

घटना की जानकारी जानकारी के अनुसार, महल गांव निवासी मो. हफीज का पुत्र मेराज अली अंसारी सुबह करीब सात बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर जामो थाने के एसआई पप्पू यादव व डायल 112 की टीम पहुंची और युवक से मोबाइल पर लगातार बातचीत कर न...