सीवान, अक्टूबर 24 -- प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के झंझवा गांव निवासी देवेन्द्र चौहान ने अपनी पत्नी काजल देवी, सास समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने घर से 70 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये मूल्य के गहने लेकर जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में 22 अक्टूबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता देवेन्द्र चौहान ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी काजल देवी, सास समेत चार लोगों ने साजिश के तहत 22 सितंबर को उनकी पत्नी को घर से भगा दिया। इसके बाद घर में रखे 70 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये मूल्य के गहने लेकर जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मा...