सीवान, अक्टूबर 30 -- सीवान में करवा चौथ की धूम Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। करवा चौथ की धूम शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक में देखी गई। दिन में पूजा की तैयारी तो शाम ढलते ही विधि-विधान से पूजा के लिए महिलाओं का समूह कहीं-कहीं जुट गया। इस बीच, पति की लंबी उम्र की सलामती के लिए सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर गुरुवार की शाम विधि-विधान से करवा माता की पूजा-अर्चना की। व्रत की सभी विधियां एक-एक कर पूरी की गई। भाजपा नेत्री व समाजसेवी रुपल आनंद ने बताया कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति, प्रेम, विश्वास, समर्पण एवं वैवाहिक रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है। पूजा में गिन्नी आनंद, निधि आनंद, नीरु आनंद, ज्योति आनंद, पूनम आनंद, बबीता देवी, मीना देवी, भारती आनंद व सुप्रिया आनंद समेत अन्य महिलाएं शामिल हुईं। गीत-संगीत भी हुआ। फिर पूजा-अर्चना के उ...