सीवान, अक्टूबर 27 -- Siwan News पचरुखी/तरवारा,एक संवाददाता। अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। जीबीनगर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं पंचायती राज पदाधिकारी विकाश शशि के संयुक्त नेतृत्व पिछले दो दिनों में 12 स्थानों पर छापेमारी कर कुल आठ कार्टन पटाखे जब्त किए गए। कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने तरवारा बाजार, जलालपुर और चांदपुर बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित गतिविधियों की जांच की गई। अभियान के तहत आठ कार्टन पटाखे जब्त किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News 119 कार्टून अवैध पटाखों को नष्ट किया गया पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध पटाखा कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण...