Siwan News पचरुखी में 7.5 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
सीवान, अक्टूबर 26 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सरौती नहर पुल के पास पुलिस ने शनिवार की देर शाम छापेमारी कर भारी मात्रा में चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सरौती गांव निवासी विनोद राम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पचरुखी थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति सरौती नहर पुल के पास अवैध शराब का कारोबार कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष पिंटू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर धान के खेत में छिपे आरोपी को बल के सहयोग से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 सौ मिलीलीटर की 15 पॉलीथिन पाउच में कुल 7.5 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने जब्ती सूची तैयार कर शराब को जब्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.