सीवान, जून 27 -- Siwan News ​पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मुहर्रम का पर्व पारंपरिक अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आकर्षक ताजिया जुलूस निकाला गया। जसौली, सुपौली, चौमुखा, मखनूपुर, मोहम्मदपुर, पेंगवारा और शाहतकीया आदि गांवों से निकले ताजिया जुलूसों में लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। ​जुलूस के दौरान युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए और अखाड़े में अपनी कला का प्रदर्शन किया। या हुसैन के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। विभिन्न गांवों से निकले ये जुलूस अपने निर्धारित रास्तों से होते हुए मुख्य मिलान स्थल पर पहुंचे, जहां लोगों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। यह भी पढ़ें- Nawada News हसन-हुसैन की शहादत को किया याद, निकाला ताजिया जुलूस ​प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़...