Siwan News पचरुखी बाजार में चार दुकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
सीवान, अगस्त 12 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। स्थानीय बाजार में सोमवार की देर रात चोरों ने चार दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर लिया।
घटना का विवरण एक ही रात में चार दुकानों के ताले टूटने की जानकारी मंगलवार की सुबह दुकानदारों के दुकान पहुंचने पर हुई। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में दहशत के साथ आक्रोश है। चोरों ने बाजार में स्थित मुकेश साह, राघो साह, अनिल गुप्ता और परमात्मा साह की दुकानों के ताले तोड़े। दुकानदारों के अनुसार, अपराधियों ने शटर व मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद गल्ले में रखी नकदी के अलावा अन्य कीमती सामान भी लेकर फरार हो गए। हालांकि, चोरी गई कुल राशि का अभी स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है। दुकानदारों द्वारा अपने स्तर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.