Siwan News पचरुखी थानाध्यक्ष की अचानक बिगड़ी तबीयत, पटना रेफर
सीवान, सितम्बर 5 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। थाना परिसर में गुरुवार की देर रात ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से पचरुखी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार गंभीर रूप से बीमार हो गए। वे परिसर में अचानक अचेत होकर गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी अत्यंत नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। इसके बाद स्वजनों और सहयोगियों द्वारा उन्हें पटना के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, थानाध्यक्ष की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है और वे आईसीयू में जीवनरक्षक प्रणालियों तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की गहन निगरानी में हैं।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.