सीवान, अगस्त 22 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर चंवर में एक जुलाई को मिले नरकंकाल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी इरफान खान है। पुलिस ने उसे देर रात सुपौली गांव से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- गर्दन की हड्डी टूटने से चालक की हुई थी मौत, तीन पर हत्या का केसमामले की पहचान 18 मई से लापता था चालक पुलिस जांच में नरकंकाल की पहचान मोहम्मदपुर निवासी 38 वर्षीय चालक हामिद अली उर्फ बबलू के रूप में हुई। बताया गया कि हामिद अली 18 मई से रहस्यमय तरीके से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका था। इसके बाद एक जुलाई को मोहम्मदपुर चं...