Siwan News पंद्रह दिन में बढ़ गया चीनी का भाव 15 रुपये प्रति किलोग्राम
सीवान, अगस्त 21 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सावन के महीने में जबकि फलाहार से लेकर विभिन्न प्रकार के पूजा-पाठ में चीनी की खपत बढ़ जाती है, उस समय चीनी का भाव अचानक से काफी तेज होने से खरीदार से लेकर दुकानदार तक अचंभित हैं। बताया जा रहा कि गन्ने की कम पैदावार, एथेनॉल निर्माण में गन्ने का उपयोग व आपूर्ति घटने से कीमतें बढ़ी है। यह भी पढ़ें- क्या इथेनॉल की वजह से बढ़ रहे हैं चीनी के दाम? जान लीजिए आंकड़ेचीनी की बढ़ती मांग इससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है, साथ ही त्योहार की मिठास फींकी पड़ रही है। त्योहारों के सीजन से ठीक पहले खुदरा बाजार में चीनी के भाव बढ़कर 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक गुरुवार तक पहुंच गया है। चीनी के कई थोक व खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि एक माह पहले 2200 से 2250 रुपये बोरी चीनी थी। आज की तारीख में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.