सीवान, सितम्बर 5 -- Siwan News जामो/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने बुधवार को गोरेयाकोठी प्रखंड का भ्रमण कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। इसके दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Siwan News समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने पर ध्यान दे अधिकारी: डीएमस्थानीय संवाद इसके बाद प्रखंड सभागार में जनप्रतिनिधियों और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में प्रखंड प्रमुख राजिया खातून ने डीएम का स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने, भवन निर्माण, कन्या विवाह मंडप योजना, जामो स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...