Siwan News पंचायत समिति की बैठक में लंबित कामकाज को लेकर हुई चर्चा
सीवान, जुलाई 30 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में बुधवार की दोपहर पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह ने की। बैठक की शुरुआत होते ही जनकल्याणकारी मुद्दे सदन में सबसे अधिक चर्चा में रहे। इसमें प्रखंड के टंडवा पंचायत के मुखिया अमित चतुर्वेदी ने यह कहते हुए मुद्दा उठाया की पंचायत समिति की 5 साल में हुई बैठक में लगातार प्रश्न करने और समस्याओं को बताने के बावजूद किसी भी बिंदु पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसपर बीडीओ नवनीत नमन और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कुमार कार्तिकेन ने इस मुद्दे की गंभीरता से जांच करने का आश्वासन सदन को दिया।
समस्याओं के समाधान की माँग वहीं सोहगरा पंचायत के मुखिया रंजीत कुशवाहा द्वारा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की छत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.