सीवान, जून 29 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस पर महिला हितैषी ग्राम पंचायत थीम के तहत विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वीडियो बिंदु कुमार ने बताया कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके स्वास्थ्य, शिक्षा व सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- Siwan News ग्राम स्वराज को साकार करने, पंचायतों को सशक्त बनाने में साबित होगी मील का पत्थर : मंत्रीमहिला सशक्तीकरण और सुरक्षा वीडियो ने बताया कि कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा व सक्रिय भागीदारी पर विशेष फोकस किया गया है। कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण व शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि...