सीवान, सितम्बर 28 -- Siwan News भगवानपुर हाट। प्रखंड की पंचायतों में ग्रामीणों को पंचायत स्तर की सेवाओं के लिए कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित कर्मियों के उपलब्ध नहीं रहने से उन्हें दोबारा आना पड़ता है। इससे ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों खर्च होता है। लोगों ने पंचायत भवन में निर्धारित समय पर कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...